Sambhal : NCERT किताबों में धांधली पर सख्त एक्शन का अल्टीमेटम, दोषियों को भेजा जाएगा जेल: गुलाब देवी

रिपोर्टर द्वारा यह मुद्दा उठाया गया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि स्कूलों में केवल NCERT की किताबें ही बेची और पढ़ाई जाएं, लेकिन कई जगह अभिभावकों को जबरन प्राइवेट पब्लिकेशन्स की महंगी किताबें दी जा रही हैं। इस पर मंत्री ने तुरंत सं

Apr 2, 2026 - 21:49
 0  4
Sambhal : NCERT किताबों में धांधली पर सख्त एक्शन का अल्टीमेटम, दोषियों को भेजा जाएगा जेल: गुलाब देवी
गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों को लेकर सामने आ रही शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि उनके पास अभी तक इस तरह की कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है, लेकिन यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर द्वारा यह मुद्दा उठाया गया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि स्कूलों में केवल NCERT की किताबें ही बेची और पढ़ाई जाएं, लेकिन कई जगह अभिभावकों को जबरन प्राइवेट पब्लिकेशन्स की महंगी किताबें दी जा रही हैं। इस पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आती है तो वे खुद संबंधित अधिकारियों से बात करेंगी और जांच के आदेश देंगी।मंत्री ने कहा कि अगर यह साबित होता है कि अभिभावकों पर दबाव बनाकर दूसरी किताबें बेची जा रही हैं या NCERT की पुस्तकों के नाम पर ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं, तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तय है।

Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow