Hardoi News: SCST एक्ट में दर्ज मुकदमे में वांछित दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार, शेष की गिरफ्तारी के प्रयास जारी। 

चौंसार में दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में एक पक्ष के वादी शिशुपाल पुत्र राधेश्याम द्वारा दी गई तहरीर में 11 नामजद एवं पांच अज्ञात...

By INA News Desk
Jul 1, 2025 - 14:10
30 Views
Hardoi News: SCST एक्ट में दर्ज मुकदमे में वांछित दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार, शेष की गिरफ्तारी के प्रयास जारी। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

चौसार/अरवल। गत दो मई को ग्राम चौंसार में दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में एक पक्ष के वादी शिशुपाल पुत्र राधेश्याम द्वारा दी गई तहरीर में 11 नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा एस सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में अभियुक्त सौरभ त्रिपाठी पुत्र अनिल कुमार उर्फ कल्लू निवासी ग्राम चौंसार थाना अरवल को थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष अरवल मोहनलाल ने बताया कि एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजने की कार्रवाई की जा चुकी है तथा गिरफ्तार दूसरे अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है। शेष अभिक्तों को जल्द ही गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी थाना पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। अभियुक्त सौरभ त्रिपाठी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अनुराग सिंह एवं कांस्टेबल अंकुर कुमार शामिल रहे।

Also Read- Trending: पति की आंखों में डाला मिर्च, डंडे से पीटा और फिर गले पर पैर रखकर मार डाला, प्रेमी की मदद से हत्या कर 30 किलोमीटर दूर शव कुएं में फेंका।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow