Hapur News: सिखेड़ा गांव में सूटकेस में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। 

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में स्थित बंबे के पास एक रजवाहे में तैरते सूटकेस में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शुक्रवार सुबह....

May 30, 2025 - 19:30
125 Views
Hapur News: सिखेड़ा गांव में सूटकेस में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। 

हापुड़/पिलखुवा। हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में स्थित बंबे के पास एक रजवाहे में तैरते सूटकेस में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सूटकेस देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पठनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूटकेस खोलने पर उसमें लगभग 45 वर्षीय महिला का शव मिला, जिसकी हालत करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। शव पर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह पिलखुवा के गांव सिखेड़ा के बंबे में एक अज्ञात महिला का सूटकेस में शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने शव को कब्जे में लेते हुए उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी दी। प्रथम दृष्टया महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक आदि उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। वहीं फॉरेंसिक टीम बुलाकर सबूत एकत्रित करके जांच शुरू कर दी।

Also Read- Hardoi News: पुलिस ने चोरी के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 4214 रुपये नगद सहित आभूषण और ऑटो बरामद।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने आस पास में महिला की पहचान कराने का प्रयास किया किंतु महिला की पहचान नहीं हो सकी, तदपश्चात महिला को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारणों पता चल सकेगा। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मृतका की शिनाख्त की जा सके। पहचान एवं पोस्टमार्टम के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow