Hapur crime News: वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

हाफिजपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके ....

Apr 25, 2025 - 11:48
107 Views
Hapur crime News: वाहन चोर गिरोह के  तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

हापुड़। हाफिजपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे/निशानदेही पर थाना हाफिजपुर क्षेत्र से चोरी की दो मोटर साइकिल सहित कुल तीन मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर कम दामों में बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था।

क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जनपद पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। जिसमें एक बाल अपचारी सहित तीन शातिर वाहन चोरों को बुलंदशहर हाईवे से बन्द पडे भट्टे की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है।

Also Read- Barabanki News: हिन्दू जागरण मंच ने पाकिस्तानी झंडे को जलाया, लगाए पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जुबैर पुत्र अरशद निवासी ग्राम शेरपुर थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद एवं अखिलेश उर्फ तुषार पुत्र सुभाष निवासी ग्राम बेगमाबाद बुदाना थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबद बताया है। जिनके कब्जे/निशानदेही पर थाना हाफिजपुर क्षेत्र से चोरी की दो मोटर साइकिल सहित कुल तीन मोटर साइकिल बरामद हुई है। जिन्हें वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow