Hardoi News: सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन- अशरफ़ चौधरी और आसिफ़ सिद्दीकी अपना स्थान बनाने में सफल। 

प्रदेश स्तरीय (state level) समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता (men's kabaddi competition) जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में आयोजित की जा रही है...

Mar 3, 2025 - 15:17
53 Views
Hardoi News: सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन- अशरफ़ चौधरी और आसिफ़ सिद्दीकी अपना स्थान बनाने में सफल। 

Hardoi News: प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए जयपुरिया स्कूल (Jaipuria School) हरदोई के छात्रों शानदार प्रदर्शन कर अशरफ़ चौधरी (Ashraf Chaudhary) और आसिफ़ सिद्दीकी (Asif Siddiqui) अपना स्थान बनाने में सफल रहे।

बच्चों ने कुशल और अनुशासित मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए सर्वप्रथम जिला स्तर पर अपनी मेहनत से सफलता अर्जित की। तदोपरांत कानपुर मण्डल की टीम में जगह बनाकर अपने स्कूल के साथ-साथ जिले तथा स्कूल का भी मान बढ़ाया।

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल (Seth M.R. Jaipuria School) अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता में अव्वल है ही साथ -साथ बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है तथा समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करता है।

Also Read- Hardoi News: अर्पिता कपूर (CEO Founder- Mysa) ने एक बार फिर बढ़ाया हरदोई जिले का मान।

अभिभावकों ने कहा कि यह सफलता जयपुरिया स्कूल के लिए ही नहीं बल्कि हरदोई जिले के लिए भी एक गर्व का पल है और छात्रों की यह उपलब्धि काबिले तारीफ़ है। विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना सिंह ने समस्त अभिभावक तथा प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow