Seva Sankalp Abhiyan: ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने रंगों से उकेरी विकसित भारत की तस्वीर
विकास खंड सांडी में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय
सांडी/हरदोई। विकास खंड सांडी में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और चित्रों के माध्यम से कागज पर उकेरा।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, विश्व बंधु इंटर कालेज के प्रबंधक हरिश्चंद्र कुशवाहा व प्रधानाचार्य अनुराग सिंह द्वारा मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया l बच्चों ने स्वच्छ, स्वस्थ, शिक्षित, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को अपनी चित्रकला में अभिव्यक्त किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक एवं संदेशपरक चित्रों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता में काजल राठौर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सादुल्लापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रांशु राठौर उच्च प्राथमिक विद्यालय सादुल्लापुर द्वितीय स्थान पर रहे। सौम्या सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय मलवा अखवेलपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कनक शर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय बखरिया ने चतुर्थ तथा तेजल प्राथमिक विद्यालय म्योढा ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की कल्पनाओं में ही भविष्य के भारत की तस्वीर दिखाई देती है। इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करती हैं। कार्यक्रम का संचालन अजीत शुक्ल ने किया l
कार्यक्रम में एआरपी आदर्श अवस्थी, प्रभाकर मिश्र, शेरपाल ,राम बरन,मो. अफ़जाल, अतुल कुमार , संदीप श्रीवास्तव, अवनीश यादव ,ज्ञानेन्द्र कुमार, दीपेन्द्र कुमार, अनुराग तिवारी , नवनीत,अनुराधा शुक्ला , कुबरा नाज़, राखी श्रीवास्तव , संतोष, साधना कुशवाहा आदि रहे l
What's Your Reaction?