शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रैली के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा हाथ में ‘‘दो बूंद हरबार पोलियों पर जीत रहे बरकरार‘‘ के स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर द्वारा लोगो को जागरूक किया गया। इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों...

By INA News Desk
Dec 7, 2024 - 00:40
47 Views
शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

By INA News Shahjahanpur.

फै़याज़ उद्दीन साग़री 

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद स्तरीय पल्स पोलियो अभियान की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पल्स पोलियो अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु पल्स पोलियो रैली का कलेक्ट्रेट परिसर से जेल रोड, अन्टा चौराहा से होती हुई पुराना जिला चिकित्सालय परिसर में समापन हुआ। रैली के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा हाथ में ‘‘दो बूंद हरबार पोलियों पर जीत रहे बरकरार‘‘ के स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर द्वारा लोगो को जागरूक किया गया। इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी पिलायी जाएगी।

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: वर्तमान सरकार ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कर रही है : अरविंद सिंह

सभी के सहयोग से भारतवर्ष में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा निश्चित हो सकेगी तथा एक स्वस्थ्य भारत का निर्माण किये जाने का संकल्प साकार हो सकेगा। पोलियो एक गंभीर बीमारी है जो बहुत से बच्चों की मृत्यु एवं दिव्यांगता का कारण बनती है जिसमें शरीर में अचानक शिथिलता, लुजपुंज एवं लकवा होता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके गौतम, बीएसए दिव्या गुप्ता सहित स्वास्थ्य समिति के सदस्य तथा अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow