Shahjahanpur News: सरस्वती पूजन के साथ मना वीआईपी ग्रुप का बसंत पंचमी पर्व

इसके पश्चात खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया। विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में संचालन करते हुए संचालक डॉक्टर सुरेश मिश्रा ने कहा कि आज का दिन कई मायने में मह...

Feb 3, 2025 - 00:50
 0  16
Shahjahanpur News: सरस्वती पूजन के साथ मना वीआईपी ग्रुप का बसंत पंचमी पर्व

Report: फैयाज उद्दीन साग़री 

By INA News Shahjahanpur.

शाहजहांपुर: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स के सदस्यों ने हनुमतधाम में विद्या, बुद्धि, संगीत, वाणी, रचनात्मकता, कला और शिक्षा की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर सदबुद्धि की कामना की। इस अवसर पर ग्रुप के ज्यादातर सदस्य पीले रंग के वस्त्र धारण किये हुए थे। सर्वप्रथम ग्रुप के मुख्य संरक्षक चन्द्रशेखर खन्ना ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ करते हुए सरस्वती वंदना व आरती कर भोग लगाया।

उसके पश्चात ग्रुप के सभी सदस्यों व पत्रकार बन्धुओं ने मा सरस्वती की पूजा अर्चना करते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करवाया। इस अवसर पर ग्रुप के मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरूभाई ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान का भंडार है। उनकी एक दृष्टि मात्र पड़ जाने से लोग व्यक्ति से व्यक्तित्व एवं पुरुष से महापुरुष बन जाते हैं। इससे पूर्व सरस्वती प्रतिमा के समक्ष सपत्नीक पूजन अर्चन कर श्री खन्ना ने ग्रुप की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी, सम्मान समारोह में भी शिरकत करते हुए उपस्थित सभी कलमकारों को कलम भेंट की।

Also Read: Shahjahanpur News: वन विभाग ने मनाया बर्ड फेस्टिवल व विश्व आद्रभूमि दिवस

इसके पश्चात खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया। विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में संचालन करते हुए संचालक डॉक्टर सुरेश मिश्रा ने कहा कि आज का दिन कई मायने में महत्वपूर्ण है। आज कालजई रचनाकार पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का भी जन्म दिवस है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की कृपा से व्यक्ति ज्ञानवान ही नहीं बनता बल्कि चहुं दिशाओं में उसकी ख्याति फैल जाती है। इस अवसर पर विद्वान अधिवक्ता आशीष त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने अंदर पात्रता के साथ यह भी स्पष्ट करना होगा कि हमारा पात्र खाली है। तभी हम ज्ञान से परिपूर्ण होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर ग्रुप के संरक्षक उधोगपति अनुज देव गुप्ता का जन्म दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए। श्री खन्ना ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और विपुल त्रिवेदी ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। हनुमतधाम प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकार कौशलेंद्र मिश्र, रोहित पांडे, आदर्श मिश्रा, कुलदीप दीपक, कवि उमेश चंद्र सिंह, कवि सुशील दीक्षित विचित्र व शासकीय अधिवक्ता भावशील शुक्ल आदि को माला व पटका पहनाते हुए प्रशस्ति भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रागिनी खन्ना, ज्योति गुप्ता, नीतू गुप्ता, सारिका अग्रवाल, रिद्धि बहल, जगजीत सिंह माटा, संजय चोपड़ा, संजय अग्रवाल, अभिनय गुप्ता, नीरज बाजपेयी, विमलेश पण्डित, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow