Shahjahanpur News: शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में बनी देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी, फाइटर प्लेन भी कर सकेंगे अभ्यास

CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इसे प्रयागराज से गाजीपुर तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही मेरठ को हरिद्वार से भी जो....

By INA News Desk
Apr 27, 2025 - 22:01
192 Views
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में बनी देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी, फाइटर प्लेन भी कर सकेंगे अभ्यास
Advertisement
Advertisement

मुख्यांश-

  • गंगा एक्सप्रेसवे से खुलेगा विकास का द्वार, शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में CM योगी (Yogi) ने दिखाई भविष्य की झलक
  • CM ने रविवार को  3.50 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी का निरीक्षण कर लिया जायजा
  • सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर लगाये जायेंगे 250 सीसीटीवी

By INA News Shahjahanpur.

CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयार 3.50 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी का रविवार को निरीक्षण किया। यह देश की पहली ऐसी पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन-रात लैंडिंग कर सकेंगे।फाइटर प्लेन यहां पूर्वाभ्यास भी कर सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे आवागमन सुरक्षित होगा और किसी भी अपराधिक वारदात की आशंका पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी।

  • गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार: प्रयागराज से गाजीपुर, मेरठ से हरिद्वार तक होगा सफर सुगम

CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इसे प्रयागराज से गाजीपुर तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही मेरठ को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा।शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक हब बनाने की योजना है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी।

  • फर्रुखाबाद लिंक से जुड़ेगा बुंदेलखंड, उद्योगों की बिछेगी नई बुनियाद

CM ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए बुंदेलखंड से जोड़ा जाएगा। इससे बुंदेलखंड में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को गति मिलेगी।योगी (Yogi) ने विश्वास जताया कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य नवंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement