शाहजहांपुर: मुनीश परिहार की पहल से डा. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने परौर कस्बा को विकास खंड बनाने की मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जिसमें उन्होंने मांग करते हुए लिखा कि जनपद शाहजहांपुर के विकास खंड एवं तहसील कलान की ग्राम पंचायत एवं कस्बा परौर को ब्लॉक/विकास खंड घोषित क...
By INA News Shahjahanpur.
रिपोर्ट: फैयाज उद्दीन साग़री
सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता मुनीश सिंह परिहार ने के परौर और अल्लागंज को विकास खंड बनाए जाने के लिए काफी समय से प्रयास रत है इसके संदर्भ में उन्होंने दर्जनों ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और समाज के प्रमुख नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त एक मांग पत्र कटरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर वीर विक्रम सिंह प्रिंस को दिया था।
जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जिसमें उन्होंने मांग करते हुए लिखा कि जनपद शाहजहांपुर के विकास खंड एवं तहसील कलान की ग्राम पंचायत एवं कस्बा परौर को ब्लॉक/विकास खंड घोषित कर दिया जाए परौर क्षेत्र जिले की 5 ब्लॉक कलांन, मिर्जापुर, जलालाबाद, मदनापुर व जैतीपुर की सीमाओं से जुड़ा हुआ है जिसकी दूरी लगभग 35 से 40 किमी दूरी होने के कारण ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को अपने कार्यों के संबंध में आवागमन हेतु अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
जबकि कस्बा परौर में थाना के साथ-साथ बैंक आफ बडौदा, क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक, राजकीय स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय पशु चिकित्सा केंद्र, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय 15 से 20 जन सेवा केंद्र समेत अन्य सरकारी भवन और विभाग स्थापित हैं उन्होंने भौगोलिक रुप से दृष्टिगत एवं जनसंख्या वृद्धि के आधार पर मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द परौर को ब्लाक/विकासखंड बनाए जाने हेतु मांग की है।
मुनीश सिंह परिहार ने परौर को ब्लाक/विकास खंड बनाए जाने हेतु भौगोलिक दृष्टि पर और क्षेत्र कलान मुख्यालय एवं मिर्जापुर से बिल्कुल पृथक है जो उक्त दोनों विकास खंडों से आधिकारिक रूप से आजादी से लेकर अब तक जुड़ा हुआ है ऐतिहासिक दृष्टि पर और एक ब्रिटिश शासन काल से परौर रियासत (राज्यस्टेट) का दर्जा प्राप्त रहा है लोक आस्था का तीर्थ महादेव बाबा का स्थान एवं अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदूनाथ सिंह का पैतृक गांव खजूरी भी थाना क्षेत्र परौर में ही आता है।
Also Read: Hardoi News: जिलाधिकारी ने की बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा
ब्लॉक एवं तहसील कलान की ग्राम पंचायत परौर, कुंडारिया, बमनी, बम्हौरा, दसिया, बभनी, चौकियां, नयागांव बगरा, खजूरी, कुबेरपुर, गणेशपुर, तिहार खेड़ा, रासा नगरिया, श्रीनगर, हरनौखा, गुटिया और मिर्जापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत क्रमशः हैदलपुर, हैदराबाद, दहेलिया, बरखेमई, कौही, ककोड़, अस्तोली, कुंडरी आश्रम, जरौली कोठी, दमोलिया, मलेवा, अमतापुर इसके साथ साथ 5 ग्राम पंचायत ब्लाक मदनापुर और विकासखंड जलालाबाद की तीन ग्राम पंचायत कुछ सीमावर्ती जैतीपुर की ग्राम पंचायत को मिलाकर परौर को ब्लाक विकासखंड बनाया जा सकता है।
इसके संदर्भ में 18 दिसंबर 2024 को क्षेत्रीय विधायक डा. वीर विक्रम सिंह "प्रिंस" ने मुनीश परिहार की पहल को आगे गति प्रदान करते हुए कस्बा परौर को ब्लाक/विकासखंड बनाए जाने हेतु विधानसभा उत्तर प्रदेश में एक याचिका दायर की है जिस में उन्होंने कहा है कि जन भावनाओं की मांग का सम्मान करते शीघ्र से शीघ्र परौर की ब्लॉक/ विकास खंड बनाया जाए आगे श्री परिहार ने आगे कहा कि परौर को विकास खंड का दर्जा मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
What's Your Reaction?











