Shamli : ऑपरेशन सवेरा - पुलिस ने चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया, 1.2 किलो अफीम बरामद
उनके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अफीम, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है, और तस्करी में इस्तेमाल हुई स्कोडा कार बरामद की गई। इस कार्र
सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14-15 सितंबर 2025 की रात को थाना झिंझाना पुलिस ने चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अफीम, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है, और तस्करी में इस्तेमाल हुई स्कोडा कार बरामद की गई। इस कार्रवाई के आधार पर थाना झिंझाना में मुकदमा संख्या 557/2025, धारा 8/18/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। तस्करों के अवैध कारोबार की जांच जारी है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम और पते इस प्रकार हैं:
-
गुरनेब, पुत्र महल सिंह, निवासी दाराभोजी, थाना तिकुनिया, जनपद लखीमपुर खीरी
-
अग्रेज सिंह, पुत्र अमरीक सिंह, निवासी दाराभोजी, थाना तिकुनिया, जनपद लखीमपुर खीरी
-
गुरप्रीत, पुत्र सुबेग सिंह, निवासी दाराभोजी, थाना तिकुनिया, जनपद लखीमपुर खीरी
-
नरवेल सिंह, पुत्र बिकार सिंह, निवासी खेरटिया, थाना तिकुनिया, जनपद लखीमपुर खीरी
बरामद सामग्री में 1.2 किलो अवैध अफीम और तस्करी में इस्तेमाल हुई स्कोडा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर PB02BW7017) शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शामली संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में हुई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, अनुज कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार शामिल थे।
Also Click : Lucknow : सपा शासनकाल भ्रष्टाचार और माफियागिरी का प्रतीक - स्वतंत्र देव सिंह
What's Your Reaction?











