Shravasti : श्रावस्ती में हिंदू सम्मेलन- विष्णु देव महाराज का गाजी की मजार पर विवादित बयान

मजार के बारे में महाराज ने कहा कि सूर्यकुंड को भरकर उस पर मजार बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर राम मंदिर का सपना पूरा करना है तो इस मजार को हटाना पड़ेगा। उन्होंने

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 21:36
20 Views
Shravasti : श्रावस्ती में हिंदू सम्मेलन- विष्णु देव महाराज का गाजी की मजार पर विवादित बयान
Shravasti : श्रावस्ती में हिंदू सम्मेलन- विष्णु देव महाराज का गाजी की मजार पर विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में दिए गए एक बयान से राजनीतिक और सामाजिक माहौल गर्म हो गया। गिलौला इलाके के सरस्वती शिशु मंदिर में हुए इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल थे। सम्मेलन में बोलते हुए विष्णु देव महाराज ने सैयद सालार मसूद गाजी की मजार को लेकर कड़ी टिप्पणी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

मजार के बारे में महाराज ने कहा कि सूर्यकुंड को भरकर उस पर मजार बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर राम मंदिर का सपना पूरा करना है तो इस मजार को हटाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह देश हिंदुओं का है और हिंदू समाज में अपनी धरोहर वापस लेने की क्षमता अभी भी है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक तबका इसे आस्था और इतिहास से जोड़कर साथ दे रहा है, जबकि दूसरा तबका इसे उकसाने वाला और सद्भाव बिगाड़ने वाला बता रहा है।

मामले पर स्थानीय प्रशासन की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि सोशल मीडिया पर फैल रहे वीडियो और टिप्पणियों पर नजर रखी जा रही है।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow