Hardoi: श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल करेगा एमएलसी अशोक अग्रवाल का सम्मान।
जनपद हरदोई के प्रमुख धार्मिक संघठन ने एमएलसी अशोक अग्रवाल को उनके हाजीपुर ग्राम का नाम बदलकर सियाराम नगर करने के उनके ऐतिहासिक
- एमएलसी अशोक अग्रवाल के प्रयास से हाजीपुर ग्राम का नाम बदलकर हुआ था सियाराम नगर
हरदोई। जनपद हरदोई के प्रमुख धार्मिक संघठन ने एमएलसी अशोक अग्रवाल को उनके हाजीपुर ग्राम का नाम बदलकर सियाराम नगर करने के उनके ऐतिहासिक प्रयास के लिए जल्द ही एक भव्य समारोह में सम्मानित करने का निर्णय किया है।
हरदोई का नाम में भक्त प्रहलाद नगरी उपनाम जोड़ने की मांग कर रहे धार्मिक संगठन श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल इससे पहले प्रहलाद नगरी हरदोई का प्रस्ताव पास करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रेमावती जी का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर चुकी है। इसी क्रम में जल्द ही एक भव्य समारोह आयोजित कर हाजीपुर ग्राम का नाम बदलकर सियाराम नगर किए जाने के लिए एमएलसी अशोक अग्रवाल का सम्मान करेगी।
संघठन के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता व महासचिव गौरव अग्रवाल ने बताया कि उनका संघठन आगामी 15 फ़रवरी को प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के सयुक्त संयोजन में एक भव्य होली शोभा यात्रा का आयोजन करेगा जिससे हरदोई जनपद को उसकी पौराणिक धार्मिक व ऐतिहासिक पहचान मिल सके। उन्होंने सभी हरदोई वासियो से इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने की अपील की है। संघठन की महिला अध्यक्ष विनीता पांडे ने भी सभी म्रात शक्ति से भी इस यात्रा में शामिल होकर इस यात्रा को भव्य बनाने की अपील की है।
Also Read- Hardoi : हरदोई पुलिस ने जनवरी 2026 में 14 मामलों में 20 अभियुक्तों को सजा दिलाई, एक को आजीवन कारावास
What's Your Reaction?











