Sitapur : डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आई जी आर एस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो शिकायतें मांग, सुझाव अथवा नीतिगत विषयों से सम्बन्धित हों, उनमें स्पष्ट कारण भी अंकित किया जाये तथा तत्संबंधी सूचना से शिका
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर : समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली(आई.जी.आर.एस.) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार ने जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों की आख्या किसी भी दशा में गुणवत्ताहीन न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि स्थलीय सत्यापन अवश्य किया जाये। शिकायतकर्ता से समन्वय अवश्य स्थापित किया जाये तथा निस्तारण से भी अवगत कराया जाये। शिकायतों का निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो शिकायतें मांग, सुझाव अथवा नीतिगत विषयों से सम्बन्धित हों, उनमें स्पष्ट कारण भी अंकित किया जाये तथा तत्संबंधी सूचना से शिकायतकर्ता को भी अवगत करायी जाये। निस्तारण के साथ सम्बंधित दस्तावेज भी संलग्न किए जाएं तथा आख्या दर्ज करने वाले अधिकारी का स्पष्ट नाम, पदनाम एवं मोहर भी अंकित किया जाये। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाये। जनपद स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा दर्ज किये गये निस्तारण की नियमित रूप से समीक्षा सुनिश्चित करें तथा निस्तारण की गुणवत्ता की भी जांच करें। जनपद स्तर से लिये गये फीडबैक में जिन विभागों का खराब प्रदर्शन मिला, उनके अधिकारियों को सुधार के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमनजानस की शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उच्च स्तर से नियमित रूप से इसकी समीक्षा भी की जाती है, इसलिये इसमें लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
- सम्भव अभियान की प्रगति में सुधार हेतु जिलाधिकारी ने किया निर्देशित
सम्भव अभियान के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि खराब प्रगति वाले विकास खण्ड सुधार करें। कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाये तथा संबंधित पोर्टल पर समय से फीडिंग सुनिश्चित की जाये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : Sitapur : रूक रूक कर हो रही बारिश से सरकारी दफ्तर के परिसर जलमग्न
What's Your Reaction?











