Sitapur : रूक रूक कर हो रही बारिश से सरकारी दफ्तर के परिसर जलमग्न
नगर पालिका की ओर से जल निकासी के लिए किए जा रहे दावों की हकीकत तब उजागर हो गई, जब नगर पालिका परिसर में भी पानी भर गया। ऐसे में यह सवाल उठता
सीतापुर में डीएम कार्यालय, विकास भवन और नगर पालिका परिसर में भरा पानी, टैंकरों से हुई जल निकासी
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह रही कि डीएम कार्यालय परिसर, विकास भवन परिसर, तहसील परिसर, नगर पालिका परिसर जैसे अहम सरकारी दफ्तरों में भी जलभराव हो गया। बारिश की मार केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं रही। बल्कि प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ।
नगर पालिका की ओर से जल निकासी के लिए किए जा रहे दावों की हकीकत तब उजागर हो गई, जब नगर पालिका परिसर में भी पानी भर गया। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब खुद नगर पालिका का कार्यालय जलभराव से नहीं बच पाया, तो आम जनता की बस्तियों और मोहल्लों का क्या हाल होगा।
- कीचड़ और फिसलन से हादसों का खतरा भी बना रहा
डीएम कार्यालय परिसर में पानी निकालने के लिए टैंक की मदद से जल निकासी करवाई गई, लेकिन घंटों तक कर्मचारियों और फरियादियों को जलमग्न परिसर में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर कीचड़ और फिसलन से हादसों का खतरा भी बना रहा।
शहर के अन्य प्रमुख स्थानों जैसे पूर्णागिरी मोहल्ला, विकास नगर कॉलोनी, अंबेडकर नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। नालियों की सफाई न होने और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने से हालात और बिगड़ गए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ताकि बारिश के चलते शहर में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। लगातार हो रही बारिश के चलते अगले कुछ दिनों तक हालात और खराब हो सकते हैं। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Also Click : Sitapur : बारिश से गिरी कच्ची दीवार- मलबे में दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, भाई घायल, नौ बकरियों की भी मौत
What's Your Reaction?











