Sitapur : लहरपुर में सीओ कार्यालय की बाउंड्री वॉल से टकराई तेज रफ्तार कार, चार युवक घायल
तहसील की ओर से आ रही कार फायर स्टेशन और सीओ कार्यालय के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाउंड्री वॉल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
लहरपुर, सीतापुर। तहसील मार्ग पर स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय की बाउंड्री वॉल से रात में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया।
तहसील की ओर से आ रही कार फायर स्टेशन और सीओ कार्यालय के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाउंड्री वॉल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार अंदर घुस गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दो युवकों नाजिम (23 वर्ष) और शारिक (16 वर्ष), दोनों बसैहिया टोला के निवासी, की गंभीर हालत देखते हुए लखीमपुर खीरी के ओल ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। वहां भी सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
दूसरे दो घायलों रज्जी (24 वर्ष), मितौली लखीमपुर के निवासी, और इकराम (18 वर्ष), बसैहिया टोला के निवासी, को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में कार और फायर स्टेशन की बाउंड्री भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
What's Your Reaction?











