Sitapur : सिंधौली में ऊदा देवी पासी के शहीद दिवस पर सपा कार्यक्रम, महिलाओं को शौर्य से प्रेरणा लेने का संदेश

रामपाल भार्गव ने संबोधन में कहा कि आज के समय में भाजपा सरकार के दौरान महिलाओं का शोषण हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को अब सरकार पर भरोसा

By INA News Desk
Nov 16, 2025 - 21:07
39 Views
Sitapur : सिंधौली में ऊदा देवी पासी के शहीद दिवस पर सपा कार्यक्रम, महिलाओं को शौर्य से प्रेरणा लेने का संदेश
Sitapur : सिंधौली में ऊदा देवी पासी के शहीद दिवस पर सपा कार्यक्रम, महिलाओं को शौर्य से प्रेरणा लेने का संदेश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सिंधौली, सीतापुर। सिंधौली महमूदाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहीद दिवस के अवसर पर एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव एडवोकेट रामपाल भार्गव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

रामपाल भार्गव ने संबोधन में कहा कि आज के समय में भाजपा सरकार के दौरान महिलाओं का शोषण हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को अब सरकार पर भरोसा करने के बजाय ऊदा देवी पासी की तरह मजबूत बनकर खुद अपनी लड़ाई लड़नी होगी। भार्गव ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि जब तक महिलाएं खुद सशक्त नहीं होंगी, तब तक शोषण करने वाले नहीं सुधरेंगे। आज की महिलाओं को ऊदा देवी के शौर्य से प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों के लिए खुद आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने ऊदा देवी पासी के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। इस दौरान समाज में महिला सशक्तिकरण बढ़ाने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया गया।

वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में लखनऊ के सिकंदर बाग लड़ाई में भाग लेने वाली दलित महिला योद्धा थीं। उन्होंने पुरुष वेश में पेड़ पर चढ़कर 32 से 36 अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया और अंत में शहीद हो गईं।

Also Click : Hardoi : पुलिस लाइन से हुई चोरी का खुलासा - पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow