Sitapur : मिश्रिख तहसील में अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी और स्टाफ की शीघ्र नियुक्ति की मांग की

मांग पत्र में कहा गया है कि तहसील मिश्रिख में सिविल कोर्ट की स्थापना की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। सिविल कोर्ट रूम और कार्यालय का निर्माण मानक के अनुरूप

Sep 27, 2025 - 22:02
Sep 27, 2025 - 22:03
 0  44
Sitapur : मिश्रिख तहसील में अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी और स्टाफ की शीघ्र नियुक्ति की मांग की
Sitapur : मिश्रिख तहसील में अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी और स्टाफ की शीघ्र नियुक्ति की मांग की

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS

सीतापुर जिले के मिश्रिख तहसील के अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी और स्टाफ की शीघ्र नियुक्ति की मांग की है। इस मांग को मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद को संबोधित पत्र के रूप में उपजिलाधिकारी मिश्रिख के माध्यम से भेजा गया।

मांग पत्र में कहा गया है कि तहसील मिश्रिख में सिविल कोर्ट की स्थापना की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। सिविल कोर्ट रूम और कार्यालय का निर्माण मानक के अनुरूप जुलाई 2023 में ही पूरा हो गया था। निर्मित कोर्ट रूम की चाबी अपर सत्र न्यायाधीश सीतापुर को वर्ष 2023 में ही सौंपी जा चुकी है।अधिवक्ताओं ने मांग की है कि सिविल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी और स्टाफ की जल्द नियुक्ति हो ताकि पक्षकारों को आसानी से न्याय मिले। इससे उन्हें जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, अकरम खान, प्रेम प्रकाश राजवंशी, रामजीवन सिद्धार्थ, ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी, गोविंद प्रसाद राजवंशी, गौरव बाजपेयी, सुरेंद्र मोहन, भास्कर पांडेय, नंद किशोर, सौरभ सक्सेना, अजय पांडेय, सुशील भारती, आनंद यादव, विनोद भारती, बृजराज, नदीम अहमद, जलालुद्दीन, नरेंद्र प्रताप, राजेंद्र अवस्थी, प्रशांत त्रिपाठी, मनोज चौधरी, सिब्ते हसन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Also Click : झांसी के सीपरी बाजार में ज्वेलरी शॉप से 50 हजार की सोने की अंगूठी चोरी, शातिर जोड़े ने CCTV के सामने रची साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow