Sitapur : खैराबाद नगर पालिका में सफाई कर्मियों से अभद्रता और धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने पर काम रोकने की चेतावनी

पीड़ित सफाई कर्मी संतोष, कुलदीप, सुनील और प्रेम कुमार ने बताया कि वार्ड में एक दावत का कार्यक्रम चल रहा था, जहां वे सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जा रहे थे। उनका आरोप है कि उसी समय सभासद प्रतिनिधि ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और बिना वज

May 21, 2026 - 21:53
 0  2
Sitapur : खैराबाद नगर पालिका में सफाई कर्मियों से अभद्रता और धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने पर काम रोकने की चेतावनी
Sitapur : खैराबाद नगर पालिका में सफाई कर्मियों से अभद्रता और धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने पर काम रोकने की चेतावनी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के खैराबाद नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले कमाल सराय वार्ड में सफाई कर्मचारियों और सभासद प्रतिनिधि के बीच का झगड़ा काफी बढ़ गया है। सफाई कर्मियों ने सभासद प्रतिनिधि जहीर अहमद पर उनके साथ बदसलूकी करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के विरोध में सभी सफाई कर्मियों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित सफाई कर्मी संतोष, कुलदीप, सुनील और प्रेम कुमार ने बताया कि वार्ड में एक दावत का कार्यक्रम चल रहा था, जहां वे सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जा रहे थे। उनका आरोप है कि उसी समय सभासद प्रतिनिधि ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और बिना वजह गाली-गलौज करते हुए बुरा बर्हार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें जाति को लेकर अपमानजनक बातें कही गईं और डराया-धमकाया गया। इस घटना से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने पालिका परिसर में प्रदर्शन के दौरान कहा कि वे दिन-रात मेहनत करके पूरे शहर की साफ-सफाई का जिम्मा संभालते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें अपमान और असुरक्षा मिल रही है।

सफाई कर्मचारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सब मिलकर पूरे शहर में सफाई का काम पूरी तरह बंद कर देंगे। धरने के बाद कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रेम शंकर गुप्ता, मनोज कुमार राणा और चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा को मामले की लिखित शिकायत दी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने की बात स्वीकार करते हुए सफाई कर्मियों को भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की सही तरीके से जांच की जा रही है और जल्द ही जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Saharanpur : प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश से मिल मालिकों को लाभ और किसानों की अनदेखी का आरोप- भगत सिंह वर्मा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow