Saharanpur : छुटमलपुर में नो एंट्री से बचने के चक्कर में ट्रक ने बच्चे को कुचला, हालत गंभीर
हादसा इतना भयानक था कि पीड़ित बच्चे के दोनों पैर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े। स्थानीय निवासियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर भारी मशक्कत के बाद मासूम को ट्रक के पहिये के
सहारनपुर जिले के छुटमलपुर क्षेत्र में नो एंट्री की पाबंदी से बचने के लिए शॉर्टकट अपना रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने १० साल के बच्चे को बुरी तरह रौंद दिया। यह दर्दनाक हादसा अलावलपुर रोड पर हुआ। पीड़ित बच्चा अशद, जो गालिब का बेटा है, सड़क किनारे मौजूद था तभी फतेहपुर सरकारी अस्पताल के पीछे वाले ग्रामीण रास्ते से होकर आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भयानक था कि पीड़ित बच्चे के दोनों पैर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े। स्थानीय निवासियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर भारी मशक्कत के बाद मासूम को ट्रक के पहिये के नीचे से बाहर निकाला। पीड़ित को तुरंत इलाज के लिए सहारनपुर के अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होने के कारण ट्रक चालक अस्पताल के पीछे वाले तंग ग्रामीण रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इस संकरे रास्ते से रोज भारी ट्रक गुजरते हैं, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इस गुप्त रास्ते पर ट्रकों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें : Saharanpur : प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश से मिल मालिकों को लाभ और किसानों की अनदेखी का आरोप- भगत सिंह वर्मा
What's Your Reaction?




