Saharanpur : छुटमलपुर में महिला पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श (गुड टच-बैड टच) के अंतर को समझाया। इसके साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारि

May 21, 2026 - 21:56
 0  4
Saharanpur : छुटमलपुर में महिला पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Saharanpur : छुटमलपुर में महिला पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सहारनपुर जिले के छुटमलपुर क्षेत्र में महिला सुरक्षा को मजबूत करने और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। फतेहपुर थाने की एंटी रोमियो टीम की प्रभारी मिथिलेश राठौर ने महिला आरक्षी प्रीति और महिला रिक्रूट आरक्षी रूपाली के साथ मिलकर विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख बाजारों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा के विभिन्न तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया।

महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श (गुड टच-बैड टच) के अंतर को समझाया। इसके साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिसकर्मियों ने बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं और युवतियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत किया और संकट के समय काम आने वाले जरूरी आपातकालीन नंबरों जैसे महिला हेल्प लाइन १०९०, पुलिस आपातकालीन सेवा ११२ और साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया।

एंटी रोमियो प्रभारी मिथिलेश राठौर ने बालिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बेटियों को किसी भी परिस्थिति में डरने या घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि पुलिस हर कदम पर उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि राह चलते या किसी भी स्थान पर यदि कोई उन्हें परेशान करता है, तो वे बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मन से डर को निकालना और उन्हें समाज में सुरक्षित माहौल का अहसास कराना है।

यह भी पढ़ें : Saharanpur : प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश से मिल मालिकों को लाभ और किसानों की अनदेखी का आरोप- भगत सिंह वर्मा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow