Sitapur : पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

प्रधानाचार्य रविंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास जगाते हैं, टीम भावना बढ़ाते हैं और उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाते हैं। उन्होंने शैक्षणिक, खेल औ

Dec 11, 2025 - 21:33
39 Views
Sitapur : पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Sitapur : पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम पतवारा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े उत्साह से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नाटक, गायन, नृत्य, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रधानाचार्य रविंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास जगाते हैं, टीम भावना बढ़ाते हैं और उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाते हैं। उन्होंने शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह, निशीत चतुर्वेदी, हिमांशु गुप्ता, रितेश वर्मा, अवधेश कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद, सुशील कुमार, चंद्र यादव, सूरज गुप्ता, अनुज कुमार वर्मा, राजेश वर्मा, रमजान अली सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Also Click : Ayodhya : अखिलेश यादव ने तीन परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow