Sitapur : मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जोशी ने विकास भवन में किया औचक निरीक्षण, मची अफरा-तफरी
मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विभाग, डूडा, अल्पसंख्यक कल्याण और डीपीआरओ कार्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी तर
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में नई मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने कार्यभार संभालते ही विकास भवन का अचानक निरीक्षण किया। उनके इस कदम से कार्यालय में हड़कंप मच गया। बिना किसी जानकारी के दफ्तर पहुंची मुख्य विकास अधिकारी ने वहां की अव्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग, मनरेगा सेल और डीडीओ कार्यालय सहित कई विभागों के कामकाज की जांच की। इस दौरान कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर और फाइलों के रखरखाव में कमियां पाई गईं। फाइलों का काम रुका हुआ देखकर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विभाग, डूडा, अल्पसंख्यक कल्याण और डीपीआरओ कार्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में अनुशासन और समय का पालन किया जाए। इस मौके पर डीडीओ संतोष कुमार और डीपीआरओ डॉ. निरीश चंद्र साहू सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दीक्षा जोशी के कड़े रुख से स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में जिले के विकास कार्यों और सरकारी कामकाज में तेजी लाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









