Sitapur : सीतापुर में जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा बल की तैनाती की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भंडारण
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट (वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल) के भंडारण कक्ष (वेयरहाउस) का आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा बल की तैनाती की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भंडारण कक्ष में लगातार बेहतर सफाई बनाए रखी जाए और कहीं भी गंदगी न होने पाए।
यह निरीक्षण चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुपालन और मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, निर्वाचन विभाग के कर्मचारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









