Sitapur : कसमंडा के जयरामपुर उपकेंद्र में VHND सत्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि प्रसूता को अनावश्यक परेशानी न दी जाए। उन्हें सभी स्वास्थ्य सेवाएं और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। यदि कोई शिकाय

Nov 26, 2025 - 21:57
 0  26
Sitapur : कसमंडा के जयरामपुर उपकेंद्र में VHND सत्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Sitapur : कसमंडा के जयरामपुर उपकेंद्र में VHND सत्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने कसमंडा विकास खंड के जयरामपुर उपकेंद्र में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (VHND) सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण स्थल ग्राम समदापुर के पंचायत घर पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र था। यहां VHND सत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका भारती और आशा रामश्री द्वारा चलाया जा रहा था।

सत्र के दौरान आशा रामश्री के पास अद्यतन ड्यू लिस्ट उपलब्ध पाई गई। लेकिन आंगनबाड़ी पर उपलब्ध लॉजिस्टिक उपकरण काम नहीं कर रहे थे। जिलाधिकारी ने हाल ही में प्रसूता का प्रसव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलापुर पर होने की जानकारी ली। फोन पर प्रसूता से बात कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी जानकारी दी गई।जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि प्रसूता को अनावश्यक परेशानी न दी जाए। उन्हें सभी स्वास्थ्य सेवाएं और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। यदि कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में एएनएम प्रियंका भारती मौजूद थीं, लेकिन उनके पास हीमोग्लोबिनोमीटर काम नहीं कर रहा था। जिलाधिकारी ने इसे तुरंत चालू करने के निर्देश दिए।

साफ-सफाई न होने पर जिलाधिकारी नाराज हुए और सफाई कराने के आदेश दिए। उन्होंने उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) रजिस्टर देखा और निर्देश दिए कि HRP वाली महिलाओं से संपर्क कर उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। जिलाधिकारी ने अब तक हुए टीकाकरण की जानकारी ली और कहा कि टीकाकरण के समय कार्ड पर तुरंत तारीख अंकित की जाए तथा रिकॉर्ड सही तरीके से रखा जाए।

कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने आशा रामश्री को स्पष्टीकरण जारी करने और एएनएम को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही बीपीएम को कहा कि आशा कार्यकर्ता का 15 दिनों का मानदेय रोका जाए तथा एएनएम का 15 दिनों का वेतन काटने की कार्रवाई की जाए।

Also Click : सुन लो अखिलेश यादव जी, राहुल गांधी जी - ये चंद्रशेखर आज़ाद अब UP चुनाव में... रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर किया बड़ा दावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow