Sitapur : तंबौर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, दो बेटियां बचीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव गोंधिया के हरीश मिश्रा अपने 15 वर्षीय बेटे तनमन मिश्रा और दो बेटियों के साथ शादी समारोह से वापस आ रहे थे। गोंधिया मोड़ पर सामने से आ रही

Nov 26, 2025 - 21:56
 0  33
Sitapur : तंबौर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, दो बेटियां बचीं
Sitapur : तंबौर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, दो बेटियां बचीं

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। तंबौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ सवार दो बेटियां इस हादसे में बच गईं। परिवार मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव गोंधिया के हरीश मिश्रा अपने 15 वर्षीय बेटे तनमन मिश्रा और दो बेटियों के साथ शादी समारोह से वापस आ रहे थे। गोंधिया मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से सभी सड़क पर गिर पड़े।

इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क पर गिरे पिता-पुत्र को कुचल दिया। ट्रैक्टर के पहियों तले आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेटियां बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

तंबौर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मृतक हरीश मिश्रा के घर में शोक का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Also Click : सुन लो अखिलेश यादव जी, राहुल गांधी जी - ये चंद्रशेखर आज़ाद अब UP चुनाव में... रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर किया बड़ा दावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow