Sitapur : जसरथपुर के भूतेश्वर महादेव आश्रम में ब्रह्मलीन महंत दिनेशपुरी की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन

कार्यक्रम में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। आचार्यों ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। अगले दिन वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन किया गया और मूर्ति को उनके स्थान

Jan 20, 2026 - 21:46
18 Views
Sitapur : जसरथपुर के भूतेश्वर महादेव आश्रम में ब्रह्मलीन महंत दिनेशपुरी की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन
Sitapur : जसरथपुर के भूतेश्वर महादेव आश्रम में ब्रह्मलीन महंत दिनेशपुरी की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन

सीतापुर जिले के मिश्रिख विकासखंड की ग्राम पंचायत जसरथपुर में सीतापुर-हरदोई मार्ग के पश्चिम, पावर हाउस के पास स्थित श्री भूतेश्वर महादेव आश्रम में ब्रह्मलीन महंत दिनेशपुरी की मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना की गई। महंत दिनेशपुरी, जो श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा, स्टेट काशी से जुड़े थे, प्रयागराज में कुंभ स्नान के दौरान ब्रह्मलीन हो गए थे। उनके शिष्य कांतपुरी उर्फ छोटू बाबा ने आश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया और गुरु की स्मृति में मूर्ति बनवाकर स्थापित कराई।

कार्यक्रम में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। आचार्यों ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। अगले दिन वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन किया गया और मूर्ति को उनके स्थान पर स्थापित किया गया। मूर्ति स्थापना के बाद आश्रम के महंत ने कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow