Sitapur : तेज रफ्तार बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 यात्री घायल, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलापुर भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल हु

Mar 26, 2026 - 21:57
 0  4
Sitapur : तेज रफ्तार बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 यात्री घायल, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
Sitapur : तेज रफ्तार बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 यात्री घायल, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ लखनऊ से सीतापुर की ओर आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना सुरेंचा कट के पास उस समय हुई जब तेज रफ्तार बस के चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लगभग 40 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलापुर भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल हुए 10 यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया गया है और फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों में सतीश, प्रमोद, शायरा, खैरूननिशा, स्वप्निल, शशि और अनन्या गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हैं।

इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर सुचारू कराया। पुलिस ने बस और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बस चालक की लापरवाही और ओवरटेक करने की जल्दबाजी को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।

Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow