Bajpur : बाजपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल भगवा ध्वज यात्रा, सजेगा बाबा का भव्य दरबार

यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंदिर समिति द्वारा भक्तों को निःशुल्क ध्वज प्रदान किए जाएंगे, जिन्हें श्रद्धालु यात्रा के बाद अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर लगा सकेंगे। अगले

Mar 26, 2026 - 21:56
 0  6
Bajpur : बाजपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल भगवा ध्वज यात्रा, सजेगा बाबा का भव्य दरबार
Bajpur : बाजपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल भगवा ध्वज यात्रा, सजेगा बाबा का भव्य दरबार

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बाजपुर नगर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आएगा। संकटमोचन बालाजी घाटा प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अनाज मंडी स्थित हनुमान मंदिर में दोपहर के समय विशाल भंडारा आयोजित होगा, जिसके बाद नगर के मुख्य मार्गों से भव्य भगवा ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। 5100 ध्वजों के साथ निकलने वाली यह पदयात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर बेरिया रोड, राजीव कॉलोनी, रामराज रोड और पहाड़ी कॉलोनी होते हुए बांकेनगर स्थित संकटमोचन बालाजी घाटा मंदिर पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंदिर समिति द्वारा भक्तों को निःशुल्क ध्वज प्रदान किए जाएंगे, जिन्हें श्रद्धालु यात्रा के बाद अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर लगा सकेंगे। अगले दिन बांकेनगर स्थित मंदिर में शाम के समय बाबा का भव्य दरबार सजेगा, जिसमें मशहूर भजन गायक रामकुमार लक्खा, गोपाल कृष्ण और मानव जिंदल भजनों की प्रस्तुति देंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से इन धार्मिक कार्यक्रमों में परिवार सहित सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow