Sambhal : पान की दुकान से शुरू हुआ शौक बना अनोखी पहचान, रफीक ने जुटाए 20 देशों के नोट-सिक्के

मौहम्मद रफीक के पास आजादी से पहले के पुराने सिक्के और नोट भी सुरक्षित हैं, जो उनके कलेक्शन की सबसे खास धरोहर हैं। इसके अलावा उनके संग्रह में करीब 20 देशों के नोट शामिल हैं, जिनमें जापान, इटली, सऊदी अ

Mar 26, 2026 - 21:53
 0  14
Sambhal : पान की दुकान से शुरू हुआ शौक बना अनोखी पहचान, रफीक ने जुटाए 20 देशों के नोट-सिक्के
Sambhal : पान की दुकान से शुरू हुआ शौक बना अनोखी पहचान, रफीक ने जुटाए 20 देशों के नोट-सिक्के

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के रहने वाले मौहम्मद रफीक का शौक आज उनकी पहचान बन चुका है। बचपन से ही पुराने नोट और सिक्के जमा करने का जुनून रखने वाले रफीक ने अपने इस शौक को सालों की मेहनत से एक अनमोल कलेक्शन में बदल दिया है।खास बात यह है कि इस शौक की शुरुआत उनकी पान की दुकान से ही हुई, जहां ग्राहकों के जरिए उन्हें अलग-अलग तरह के नोट और सिक्के देखने और जुटाने का मौका मिला।मौहम्मद रफीक के पास आजादी से पहले के पुराने सिक्के और नोट भी सुरक्षित हैं, जो उनके कलेक्शन की सबसे खास धरोहर हैं। इसके अलावा उनके संग्रह में करीब 20 देशों के नोट शामिल हैं, जिनमें जापान, इटली, सऊदी अरब, ओमान और अन्य कई देशों की मुद्रा मौजूद है।हालांकि इस कलेक्शन को तैयार करना आसान नहीं था। रफीक बताते हैं कि कई बार उन्हें दुर्लभ नोट और सिक्के पाने के लिए उनके वास्तविक मूल्य से दोगुना तक भुगतान करना पड़ा।इसके बावजूद उन्होंने अपने जुनून को कभी कम नहीं होने दिया। दिलचस्प बात यह है कि उनके इस अनोखे कलेक्शन को खरीदने के कई प्रस्ताव भी आए, लेकिन उन्होंने इसे बेचने से साफ इनकार कर दिया।उनका मानना है कि यह सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी की मेहनत और लगन की कहानी है।रफीक कहते हैं कि आजकल लोगों में पुराने नोट और सिक्के जमा करने का शौक धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जो इतिहास और विरासत को संजोने की एक सकारात्मक पहल है।

Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow