Sitapur : लहरपुर में डीसीएम ने बाइक सवार किशोर को मारी टक्कर, मौके पर मौत

ठठेरी टोला के रहने वाले सोनू वाल्मीकि के बेटे अंश वाल्मीकि बिना हेलमेट के बाइक पर सवार होकर सामान लेने जा रहे थे। सीओ आवास के पास पहुंचते ही एक डीसीएम ने उन्हें

By INA News Desk
Nov 30, 2025 - 21:23
27 Views
Sitapur : लहरपुर में डीसीएम ने बाइक सवार किशोर को मारी टक्कर, मौके पर मौत
Sitapur : लहरपुर में डीसीएम ने बाइक सवार किशोर को मारी टक्कर, मौके पर मौत

लहरपुर (सीतापुर)। शहर के ठठेरी टोला इलाके में मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

ठठेरी टोला के रहने वाले सोनू वाल्मीकि के बेटे अंश वाल्मीकि बिना हेलमेट के बाइक पर सवार होकर सामान लेने जा रहे थे। सीओ आवास के पास पहुंचते ही एक डीसीएम ने उन्हें ठोकर मार दी और चालक मौके से भाग गया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजनों को सूचना मिलने पर वे दौड़े चले आए। उन्होंने घायल अंश को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंश की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग फूट-फूटकर रोने लगे।

कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। हादसे के बाद भागे डीसीएम को सीतापुर रोड पर मेहंदीपुरवा गांव के पास पकड़ लिया गया है, लेकिन चालक अभी भी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow