Sitapur : आचार्य विनोबा भावे जन सेवा संस्थान की जिला कार्यालय में आवश्यक बैठक

बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायतों में घूम रहे आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसा

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 19:57
27 Views
Sitapur : आचार्य विनोबा भावे जन सेवा संस्थान की जिला कार्यालय में आवश्यक बैठक
Sitapur : आचार्य विनोबा भावे जन सेवा संस्थान की जिला कार्यालय में आवश्यक बैठक

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS Sitapur

सीतापुर में आचार्य विनोबा भावे जन सेवा संस्थान के प्रदेश मुख्य सचिव रामकृपाल राठौर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायतों में घूम रहे आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सभी पदाधिकारी इन पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

साथ ही न्याय पंचायतों में बनी गौशालाओं में पशुओं को हरा चारा, दाना और गुड़ आदि नहीं दिया जा रहा है। पदाधिकारी इसका निरीक्षण करें और कमी होने पर संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराएं। ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए भी अधिकारियों से शिकायत करने का निर्देश दिया गया, ताकि शासन की मंशा के अनुसार काम हो सके।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव कृष्णकांत सिंह, लेखा परीक्षक रजनीश सिंह चौहान, मिश्रीलाल, सरोज कुमारी, गौरी शंकर, मोहित कुमार, विकास कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow