Sitapur : मकर संक्रांति पर वैदिक यज्ञ, खिचड़ी भोज और काव्य संध्या का आयोजन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने पत्रकार अरुण नाथ सिंह, हरिशंकर गुप्त सहित सभी कवियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समाजसे

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 19:55
26 Views
Sitapur : मकर संक्रांति पर वैदिक यज्ञ, खिचड़ी भोज और काव्य संध्या का आयोजन
Sitapur : मकर संक्रांति पर वैदिक यज्ञ, खिचड़ी भोज और काव्य संध्या का आयोजन
Advertisement
Advertisement

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS Sitapur

सीतापुर के ग्राम रामा भारी में राष्ट्रीय कवि संगम सीतापुर और बाबा छोटेलाल लक्ष्मी देवी सेवा समिति के संयुक्त आयोजन में मकर संक्रांति समारोह संपन्न हुआ। सुबह राम-जानकी मंदिर प्रांगण में केदारी लाल वर्मा और इंजीनियर आर.के. वर्मा के निर्देशन में वैदिक यज्ञ हुआ। इसके बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। दोपहर में संक्रांति काव्य संध्या हुई। इसकी अध्यक्षता लखीमपुर से आए वरिष्ठ कवि डॉ. शिव शर्मा विरक्त ने की और संचालन बाराबंकी से आए हास्य व्यंग्य कवि संदीप अनुरागी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अरुण गंवार द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुई।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने पत्रकार अरुण नाथ सिंह, हरिशंकर गुप्त सहित सभी कवियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समाजसेवी रामगोपाल वर्मा, बायोकेमिक चिकित्सक डॉ. रामकुमार जायसवाल, मुंशी राम-लखन मौर्य और उच्च न्यायालय के स्थायी अधिवक्ता विजय मौर्य को भी सम्मानित किया गया। युवा कवि विकास मौर्य विक्कू ने देशभक्ति के छंद सुनाए। ओज कवि राजेश बाजपेई प्रसून ने छंद और गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। नवोदित कवयित्री विदुषी विंदु ने श्रृंगार रस के मुक्तक सुनाए। युवा कवयित्री दिव्या वर्मा ने रिश्तों पर सुंदर पंक्तियां कही।

राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष आनंद खत्री ने भारतीयता और सांस्कृतिक चेतना पर छंद पढ़े। कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री और कार्यक्रम संयोजक कमलेश मौर्य मृदु ने सामाजिक बदलाव पर व्यंग्यपूर्ण कविता सुनाई। वरिष्ठ व्यंग्यकार अधिवक्ता अशोक पुष्प, वरिष्ठ कवि जी.एल. गांधी, विजय रस्तोगी, राघवेंद्र वर्मा और शायर नैयर सुहेल ने भी काव्य पाठ किया। इस दौरान कवि अरुण गंवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और लंबी उम्र की कामना की गई।

समारोह में मुन्ना लाल मौर्य, ओमप्रकाश वर्मा, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता, ग्राम प्रधान अरबाब अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुकांत मौर्य, गौरीशंकर वर्मा और दीपू चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे। बाबा छोटेलाल बाल विद्यालय के अध्यक्ष खुशीराम मौर्य, उप सचिव रमेशचंद्र मौर्य मुन्ना, सह व्यवस्थापक रामनरेश पुजारी और प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत किया। आभार राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष आनंद खत्री ने व्यक्त किया।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement