Sitapur : ग्राम कटिया में दबंगों ने महिला को पीटा और जान से मारने की दी धमकी

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर धर्मेंद्र और गोलू (दोनों पुत्र रामपाल) तथा सुंदरी (पत्नी रामपाल) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(2) और 126(

Jan 15, 2026 - 19:53
34 Views
Sitapur : ग्राम कटिया में दबंगों ने महिला को पीटा और जान से मारने की दी धमकी
Sitapur : ग्राम कटिया में दबंगों ने महिला को पीटा और जान से मारने की दी धमकी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS Sitapur

सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटिया की रहने वाली सरवन देवी ने गांव के ही कुछ दबंगों के खिलाफ थाना रामकोट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर धर्मेंद्र और गोलू (दोनों पुत्र रामपाल) तथा सुंदरी (पत्नी रामपाल) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(2) और 126(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दबंगई दिखाते हुए उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना शाम करीब पांच बजे ग्राम कटिया में हुई। पुलिस ने एफआईआर संख्या 0015/2026 दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow