Sambhal : सम्भल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल, लूट का खुलासा

इसी दौरान आरोपी कार से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज गति से कार लेकर भागने लगा। इसकी सूचना सभी थानों को वायरलेस पर दी ग

Nov 30, 2025 - 18:22
 0  19
Sambhal : सम्भल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल, लूट का खुलासा
Sambhal : सम्भल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल, लूट का खुलासा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

थाना हजरत नगर गढ़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की। जब पुलिस ने आगे बैरियर पर गाड़ी को रोका और जांच की तो मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने खुलासा किया कि वह 25 नवंबर को हुई लूट की वारदात में शामिल था और आज दूसरी घटना की रेकी करने जा रहा था। उसने बताया कि उसके दो साथी सिरसी फाटक से सम्भल की ओर जा रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी बढ़ा दी।इसी दौरान आरोपी कार से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज गति से कार लेकर भागने लगा। इसकी सूचना सभी थानों को वायरलेस पर दी गई। पीछा करने पर जब आरोपी खुद को घिरा हुआ महसूस करने लगे, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपी मुकेश और गौरव घायल हो गए। पूछताछ में दोनों ने 25 नवंबर की लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।पुलिस ने दोनों के कब्जे से 5 लाख 03 हजार रुपये नकद और दो तमंचे बरामद किए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक सम्भल ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी अनुसार दोनों आरोपी बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow