Sitapur : बारिश में टूट चुकी सड़क की कोई सुध नहीं, ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। घर के पास पहुंचने के लिए लोगों को अब लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। बच्चे और बुजुर्ग विशेष

By INA News Desk
Nov 30, 2025 - 18:20
22 Views
Sitapur : बारिश में टूट चुकी सड़क की कोई सुध नहीं, ग्रामीण परेशान
Sitapur : बारिश में टूट चुकी सड़क की कोई सुध नहीं, ग्रामीण परेशान

सीतापुर। विकास खंड रामपुर मथुरा की ग्राम पंचायत छतौनी मजरे धंधार में अजय सिंह के घर के पास वाली संपर्क सड़क बारिश के कारण पूरी तरह टूट गई है। सड़क पर बड़ी-बड़ी खाइयां बन गई हैं, जिससे गांव के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। घर के पास पहुंचने के लिए लोगों को अब लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हैं।

लोगों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कराने और जल्द सड़क ठीक कराने की मांग की है।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow