Sitapur : सीतापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक उपलब्धता और वितरण की समीक्षा

बैठक में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने और जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए। उर्वरक की उपलब्ध

By INA News Desk
Oct 24, 2025 - 21:13
50 Views
Sitapur : सीतापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक उपलब्धता और वितरण की समीक्षा
सीतापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक उपलब्धता और वितरण की समीक्षा

Report : संदीप चौरसिया, INA News सीतापुर

सीतापुर में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में फसल अवशेष प्रबंधन और उर्वरक उपलब्धता तथा वितरण की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने और जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए। उर्वरक की उपलब्धता और वितरण के लिए एनपीके और डीएपी के भंडार को तुरंत समितियों व अन्य केंद्रों पर भेजने के लिए जिला प्रबंधक पीसीएफ और एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक श्रवण सिंह, जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार, एआर कोऑपरेटिव और जिला प्रबंधक पीसीएफ मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : कार्तिक मेले में मुस्लिम दुकानदारों के बहिष्कार की मांग पर विवाद, समाजसेवी रशीक अनवर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow