Sitapur : तीन जोड़े आपसी मतभेद को छोड़कर एक साथ रहने को हुए राजी
नूरी मोहम्मद और उनकी पत्नी सैय्यद मोहम्मद (ग्राम मेहदीशाह मजरा वजीर बाग, थाना सहादतगंज, लखनऊ), सिम्मी कुमारी और उनके पति हरीओम तिवारी (ग्राम चिनह
सीतापुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद तीन जोड़ों ने आपसी मतभेद भुलाकर फिर से एक साथ रहने का फैसला किया।
नूरी मोहम्मद और उनकी पत्नी सैय्यद मोहम्मद (ग्राम मेहदीशाह मजरा वजीर बाग, थाना सहादतगंज, लखनऊ), सिम्मी कुमारी और उनके पति हरीओम तिवारी (ग्राम चिनहटा, थाना रामकोट), तथा सोनी देवी और उनके पति पंकज (चन्दौरवा, थाना कमलापुर) ने केंद्र में दोनों पक्षों की बात सुनने और समझाने के बाद एक-दूसरे के साथ रहने की सहमति जताई।
परामर्श केंद्र ने तीनों जोड़ों की सुलह कराई और खुशी-खुशी विदाई की। काउंसलिंग के दौरान केंद्र प्रभारी गीता सिंह, शिवा ढाका, काउंसलर विकास वर्मा और शांता महावर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









