Sitapur : दहेज-मुक्त सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, कई जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
हर नवविवाहित जोड़े को समिति की ओर से घरेलू उपयोग की जरूरी सामान भेंट किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम पारदर्शी और संस्कारों से भरपू
सीतापुर। यज्ञसेनी वैश्य हलवाई कल्याण समिति दहेज प्रथा खत्म करने के उद्देश्य से दहेज-रहित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर रही है। यह समारोह पूरी तरह सरल और वैदिक रीति-रिवाज से होगा। आरएमपी इंटर कॉलेज में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। समिति योग्य जोड़ों का पंजीकरण कर रही है और लोगों में अच्छा उत्साह दिख रहा है।
हर नवविवाहित जोड़े को समिति की ओर से घरेलू उपयोग की जरूरी सामान भेंट किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम पारदर्शी और संस्कारों से भरपूर रहेगा।
क्षेत्र में इस पहल को लेकर खुशी का माहौल है। लोग इसे समाज सुधार और दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ बड़ा कदम बता रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह आयोजन विशेष राहत लेकर आया है और समाज में समानता व भाईचारे का संदेश दे रहा है। बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण इस समारोह में शामिल होंगे।
What's Your Reaction?











