Hardoi News: महिला सशक्तिकरण शिविर का छठा दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न। 

अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण शिविर के छठा दिवस की कार्यशाला छोटेलाल पब्लिक स्कूल...

Jun 10, 2025 - 17:36
43 Views
Hardoi News: महिला सशक्तिकरण शिविर का छठा दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न। 

हरदोई। अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण शिविर के छठा दिवस की कार्यशाला छोटेलाल पब्लिक स्कूल, मंगलीपुरवा में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित हुई। 

छठा दिवस की गतिविधियों में महिलाओं को ढोलक और सिलाई पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया :

  • सिलाई की प्रशिक्षक नैंसी गुप्ता महिलाओं को अखबार पर पेटिकोट की कटिंग सिखाई गई।
  • ढोलक के प्रशिक्षण के राममूर्ति ने ढोलक के साथ गाने का भी अभ्यास किया गया, जिसमे सुर और ताल के समन्वय की कला को विधिवत समझाया गया।
  • नृत्य (डांस) वर्ग में सरल नृत्य स्टेप्सपर अभ्यास कराया गया जिससे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • मेहंदी प्रशिक्षण में  मेहंदी की कोन बनाना सिखाया गया तथा थ्योरी पर प्रकाश डाला गया ।
  • ब्यूटी पार्लर  मे मैनीक्योर और पेडीक्योर की विधि और थ्योरी पर प्रकाश दिया।
  • मार्शल आर्ट में बच्चों को साधारण जॉगिंग और फाइटिंग की कला सिखाई गई।

Also Read- Hardoi News: कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े मंगल पर हुआ भंडारे का आयोजन।

अस्तित्व फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष रिचा गुप्ता ने बताया की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। आगामी दिनों में प्रशिक्षण कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली रूप में संचालित होगा।प्रशिक्षक के रूप में राममूर्ति गुप्ता, नैंसी गुप्ता,शिवाय श्रीवास्तव, शिवम सिंह ,अमर , संध्या श्रीवास्तवने प्रशिक्षण दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow