Hardoi News: एसपी ने कुल 878 शिकायतों में 754 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण किया निस्तारण, 85.87% शिकायतकर्ता समाधान से हुए संतुष्ट। 

जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन (SP Neeraj Kumar Jadaun) ने जनपद के लोगो की समस्याओं को ....

Mar 1, 2025 - 17:33
50 Views
Hardoi News: एसपी ने कुल 878 शिकायतों में 754 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण किया निस्तारण, 85.87% शिकायतकर्ता समाधान से हुए संतुष्ट। 

Hardoi News: जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन (SP Neeraj Kumar Jadaun) ने जनपद के लोगो की समस्याओं को काफी हद तक कम कर दिया है। आपको बता दें कि पुलिस कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई के दौरान कुल 878 शिकायतों को सुना गया। जिनमें से 754 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएँ, त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश।

पुलिस विभाग के फीडबैक सेल की रिपोर्ट के अनुसार 85.87% शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट हैं। बची हुई शिकायतों के लिए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ा है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी इस तरह की जनसुनवाई जारी रहेगी, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow