Hardoi: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई सपा नेता की फॉर्च्यूनर, बड़ा हादसा टला

समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पानू की फॉर्च्यूनर कार को साण्डी तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक

Jul 27, 2026 - 11:31
55 Views
Hardoi: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई सपा नेता की फॉर्च्यूनर, बड़ा हादसा टला
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई सपा नेता की फॉर्च्यूनर, बड़ा हादसा टला

साण्डी। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पानू की फॉर्च्यूनर कार को साण्डी तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में उनकी गाड़ी का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि सपा नेता पूरी तरह सुरक्षित बच गए।
​पैतृक गांव लौटते समय हुआ हादसा
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र सिंह पानू हरदोई से अपने पैतृक गांव मुरौली कठेरियान (थाना साण्डी) लौट रहे थे। तभी साण्डी तिराहे के पास हरपालपुर की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया।
​पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, कार्रवाई शुरू
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
​साण्डी थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया:
"मामला संज्ञान में है। दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।"

Also Read- Hardoi News: कछौना पुलिस ने विशेष अभियान में तीन गैर जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow