बंगाल नतीजों पर सपा सांसद का बड़ा आरोप—‘वोट कटे, 27 लाख मतदाता वंचित’, यूपी चुनाव पर दिया बड़ा बयान।

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को लेकर सियासत तेज हो गई है। सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क

May 5, 2026 - 19:22
33 Views
बंगाल नतीजों पर सपा सांसद का बड़ा आरोप—‘वोट कटे, 27 लाख मतदाता वंचित’, यूपी चुनाव पर दिया बड़ा बयान।
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को लेकर सियासत तेज हो गई है। सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में चुनाव के दौरान विपक्ष को टारगेट कर वोट काटे गए और करीब 27 लाख मतदाता अपने वोट के अधिकार से वंचित रह गए। बर्क का कहना है कि ये मतदाता खासतौर पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थक थे, जिन्हें मतदान का मौका नहीं मिल पाया। सपा सांसद ने यह भी कहा कि कुछ जगहों पर सेंट्रल फोर्स के रवैये पर सवाल उठे और बीजेपी के प्रति “हमदर्दी” जैसी स्थिति देखने को मिली। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह सभी बलों पर आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन कुछ घटनाएं चिंता पैदा करती हैं। बर्क ने दावा किया कि जिस तरह से ममता बनर्जी को घेरने की कोशिश की गई, वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती है।

यूपी चुनाव पर क्या बोले?

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा सांसद ने पूरी तरह आत्मविश्वास जताया। उनका कहना है कि बंगाल के नतीजों का यूपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि हर राज्य के मुद्दे अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में “बदलाव की लहर” है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता “सर्व समाज, सर्व धर्म और पीडीए” को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। बर्क ने देशवासियों से शांति, भाईचारे और धैर्य बनाए रखने की अपील की और भरोसा जताया कि आने वाले समय में विपक्ष मजबूत होकर चुनाव लड़ेगा।

Also Read- बंगाल में भगवा क्रांति- बीजेपी ने ध्वस्त किया ममता बनर्जी का 'अजेय' किला, 206 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow