Hardoi News: स्कूल वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान, 9 वाहनों का चालान, 1 निरुद्ध। 

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविन्द कुमार सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा स्कूलों में संचालित वाहनों की पूर्णतः जांच हेतु 01 ...

Jul 3, 2025 - 21:08
33 Views
Hardoi News: स्कूल वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान, 9 वाहनों का चालान, 1 निरुद्ध। 
प्रतितामक तस्वीर

हरदोई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविन्द कुमार सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा स्कूलों में संचालित वाहनों की पूर्णतः जांच हेतु 01 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक विशेष चेंकिग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में आज स्कूली वाहनो के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। चेंकिग के दौरान 09 स्कूली वाहनों का चालान किया गया तथा 01 स्कूली वाहन को सम्बन्धित थाने मे निरूद्ध किया गया।

अतः समस्त स्कूल प्रबंधको/प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि अपने स्कूल की अनफिट वाहनों को स्कूली मानक के अनुरूप सुधार करवा कर नियमानुसार फिटनेस/परमिट सर्टिफिकेट प्राप्त कर लें। चेंकिग के दौरान जो स्कूली वाहने मानक के अनुरूप संचालित नहीं पाई जायेगी उनके विरूद्ध चालान/निरूद्ध की कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow