Hardoi: हरदोई में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह व सदस्य एकता सिंह का दौरा तय। 

महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान व सदस्य एकता सिंह चौहान का हरदोई दौरा, महिला योजनाओं व उत्पीड़न मामलों की करेंगी

Jan 5, 2026 - 16:35
122 Views
Hardoi: हरदोई में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह व सदस्य एकता सिंह का दौरा तय। 
हरदोई में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह व सदस्य एकता सिंह का दौरा तय। 

मुकेश सिंह, हरदोई 

Hardoi: महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान व सदस्य एकता सिंह चौहान का हरदोई दौरा, महिला योजनाओं व उत्पीड़न मामलों की करेंगी समीक्षा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान (राज्यमंत्री स्तर) एवं महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह चौहान बुधवार को जनपद हरदोई के भ्रमण पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष सुबह 9 बजे बटलर पैलेस, डालीबाग लखनऊ से प्रस्थान कर 11 बजे स्थानीय गेस्ट हाउस हरदोई पहुंचेंगी। यहां महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्योग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज, कौशल विकास, परिवहन तथा मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक व जनसुनवाई आयोजित होगी।

इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान एवं सदस्य एकता सिंह चौहान जनपद में महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा करेंगी, जिसमें पुलिस अधीक्षक अथवा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था, नोडल अधिकारी नामित करने तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Also Read- Hardoi : विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की योजना बैठक हरदोई में संपन्न, मिलिंद परांडे ने दिए महत्वपूर्ण बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow