लबकरी गांव में दो पक्षों में पथराव, चार घायल, सड़क पर रेत बजरी डालने पर हुआ विवाद।

Deoband News: लबकरी गांव में सड़क पर रेत और बजरी डालने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान पथराव और मारपीट में चार लोग घायल....

Aug 2, 2025 - 20:42
60 Views
लबकरी गांव में दो पक्षों में पथराव, चार घायल, सड़क पर रेत बजरी डालने पर हुआ विवाद।
लबकरी गांव में दो पक्षों में पथराव, चार घायल, सड़क पर रेत बजरी डालने पर हुआ विवाद।

Deoband News: लबकरी गांव में सड़क पर रेत और बजरी डालने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान पथराव और मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

लबकरी गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए उसने मंगाई गई रेत और बजरी को बाबर के मकान के समीप डाली हुई है। शुक्रवार की देर शाम बाबर पक्ष ने सड़क पर निर्माण सामग्री डाले जाने का विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज शुरु कर दी। बाबर ने बताया कि कुछ ही देर बाद उक्त लोगों ने मकान की छत से पथराव करना शुरु कर दिया। शनिवार की सुबह फिर से इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस बीच फिर से पथराव किया गया।

इसमें बाबर, मोहतरम, अजीम और रागिब घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मोहतरम ने बताया कि पिछले काफी दिनों से सड़क पर रेत बजरी पड़ी हुई है। जिस कारण जलभराव हो रहा है और लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। विरोध करने पर पथराव और मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि रागिब हसन की तहरीर पर शाहनजर, खुशहाल, सरफराज और सुहैल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read- मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ की तैयारियों की समीक्षा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow