Hardoi: दीपावली पर पटाखों से सुरक्षा- जिलाधिकारी अनुनय झा की सख्त एडवाइजरी, अवैध इकाइयों पर कार्रवाई के निर्देश। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि दीपावली पर्व के अवसर पर जनपद में पटाखों के असावधानीपूर्वक/अनुचित निर्माण/प्रयोग के कारण संभावित दुर्घटनाओं

By INA News Desk
Oct 18, 2025 - 19:15
173 Views
Hardoi: दीपावली पर पटाखों से सुरक्षा- जिलाधिकारी अनुनय झा की सख्त एडवाइजरी, अवैध इकाइयों पर कार्रवाई के निर्देश। 
दीपावली पर पटाखों से सुरक्षा- जिलाधिकारी अनुनय झा की सख्त एडवाइजरी, अवैध इकाइयों पर कार्रवाई के निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि दीपावली पर्व के अवसर पर जनपद में पटाखों के असावधानीपूर्वक/अनुचित निर्माण/प्रयोग के कारण संभावित दुर्घटनाओं से होने वाली जन-धन क्षति की रोकथाम हेतु उ०प्र० राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी निर्गत की जा रही है, जिसका जनपद स्तर पर प्रभावी अनुपालन कराया जाना अपेक्षित है। 

उन्होंने बताया है कि केवल लाइसेंस प्राप्त इकाइयों द्वारा ही पटाखों का निर्माण किया जाये तथा अवैध रूप से संचालित इकाइयों पर कार्यवाही की जाये। निर्माण इकाईयों में फायर अलार्म सिस्टम एवं अग्निशमन उपकरणों, रेत तथा पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। धूम्रपान, मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित किया जाये। सभी कर्मियों को सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाये एवं सुरक्षा वर्दी पहनना अनिवार्य किया जाये। कच्चे रासायनिक पदार्थों अथवा ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थों का भंडारण नियमानुसार निर्धारित मात्रा में और अलग-अलग स्थान पर किया जाये। तैयार पटाखों की पैकिंग व परिवहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जाये। निर्माण इकाई हवादार एवं प्रकाश युक्त हो तथा उसमें पर्याप्त खुला स्थान हो।

बिजली के तारों और उपकरणों की नियमित रूप से जांच किया जाये। पटाखा निर्माण इकाइयों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाये। निर्माण इकाई में कार्यरत कर्मचारियों/श्रमिकों को अग्नि दुघर्टना से सुरक्षा-बचाव हेतु जागरूक किया जाये। अग्नि दुघर्टना से सुरक्षा-बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाये। निर्माण इकाई में कार्यरत कर्मचारियों/श्रमिकों से निर्धारित अवधि तक ही काम लिया जाना सुनिश्चित किया जाये।  किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस (1101) या आपातकालीन नंदर (112) पर संपर्क करें।

Also Read- Hardoi: राजस्व कर्मी पुलिस के सहयोग से सभी अवैध कब्जों को कब्जा मुक्त करायें - जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement