Hardoi News: छात्र-छात्राओं को फिट इण्डिया के तहत किया जागरूक।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहुती कला मे शनिवार को फिट इण्डिया कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलों के माध्यम ....
बेनीगंज/हरदोई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहुती कला मे शनिवार को फिट इण्डिया कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलों के माध्यम से सर्वागीण विकास एवं स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।
शनिवार को भारत सरकार द्वारा स्कूली बच्चों का स्वस्थ विकास एवं खेल प्रतिभा का विकास करने के लिए फिट इंडिया के तहत बच्चों ने अपने शरीर की सुरक्षा व बचाव के लिए कला को सीखा।सैकड़ों बच्चों ने आधे घंटे तक विभिन्न व्यायाम, योगासन, एक्सरसाइज एवं खेलों में प्रतिभाग किया।
Also Read- Hardoi News: युवक के पीछे पड़ी नागिन, अब तक 4 बार डसा लेकिन युवक जीवित।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य चित्रा सोनकर ने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन व्यायाम, योग एवं खेल अवश्य खेलना चाहिए। इससे बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। इस अवसर पर श्रस्टी अवस्थी, ऐनम नफीस अहमद प्रज्ञा वाजपेयी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









