Sitapur: अधीक्षक ने सीएचसी में जन्मे बच्चों को वितरित किए जन्म प्रमाण पत्र।

लहरपुर सीतापुर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अरविंद बाजपेई ने सीएचसी

By INA News Desk
Dec 11, 2025 - 19:59
32 Views
Sitapur: अधीक्षक ने सीएचसी में जन्मे बच्चों को वितरित किए जन्म प्रमाण पत्र।
अधीक्षक ने सीएचसी में जन्मे बच्चों को वितरित किए जन्म प्रमाण पत्र।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर: लहरपुर सीतापुर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अरविंद बाजपेई ने सीएचसी में जन्मे बच्चों को वितरित किए जन्म प्रमाण पत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अरविंद वाजपेई ने बताया कि अस्पताल में सामान्य प्रसव या ऑपरेशन से जन्मे बच्चों को 24 घंटे के भीतर जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की शासन के अनुरूप व्यवस्था लागू की गई है, इसी के तहत बृहस्पतिवार को 24 घंटे के अंदर जन्मे फैसल खान, अफसा, राम सिंह, मोहम्मद साइन व अब्दुल रहमान अली को जन्म प्रमाण पत्र  वितरित किए गए।

इस मौके पर अधीक्षक डॉक्टर अरविंद वाजपेई ने सभी महिलाओं से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने इस मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को  अस्पताल में आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया,  उन्होंने कहा कि इससे पूर्व जन्म प्रमाण पत्र के लिए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र के लिए दौड़ना पड़ता था इससे उनको परेशानी होती थी,  अब उन्हें 24 घंटे के भीतर या डिस्चार्ज होने के साथ-साथ जन्म प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Also Read- Hardoi: लेखपाल संघ चुनाव सम्पन्न- श्रीपाल जिला अध्यक्ष राहुल सिंह जिला उपाध्यक्ष चुने गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow