Hardoi News: दोषियों पर कार्यवाही करें और पीड़ितों को न्याय दिलायें:- पुलिस अधीक्षक

अवैध कब्जों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए बताये स्थान को चिहिंत करे और अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते...

By INA News Desk
Nov 9, 2024 - 18:18
71 Views
Hardoi News: दोषियों पर कार्यवाही करें और पीड़ितों को न्याय दिलायें:- पुलिस अधीक्षक
Advertisement
Advertisement

  • छोटे-छोटे विवादों को आपसी सुलह समझौते तहत निस्तारित करायेंः-जिलाधिकारी

हरदोई। आज थाना बिलग्राम में आहूत थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित कानूनगो एवं लेखपालों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के फरियादियों की छोटी-छोटी समस्या के समाधान के लिए गांव स्थलीय निरीक्षण करें और पक्षों के अलाावा ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की उपस्थित में आपसी सुलह समझौते तहत निस्तारित करायें।

उन्होने कहा सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए बताये स्थान को चिहिंत करे और अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए भूमि की नाप कराकर जो भूमि अवैध कब्जा की गयी है उसे पुलिस के सहयोग से कब्जा मुक्त करायें और कब्जा करने वालों पर दण्डातमक कार्यवाही करें।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने सोलर प्लांट की स्थापना के लिए किया संवाद- और कहा इससे पर्यावरण संरक्षण होगा व बिजली की होगी बचत।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ निमृल व्यवहार किया जाये और शिकायत का गहराई से अध्यन एवं जांच कराने के उपरान्त दोषियों पर कार्यवाही करें और पीड़ितों को न्याय दिलायें। इस अवसर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement